फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राइकोट कुंवर के जंगल में धधकी आग

Fri, 01 Mar 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के राइकोट कुंवर के चंदा वन के जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल में आग लगने से वन संपदा और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार रात को ग्राम सभा राइकोट के चंदा वन में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग तेजी से जंगल में फैल गई। आग शंखपाल के जंगलों की ओर बढ़ने लगी। देर रात तक जंगल जलते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगाई। आग से देवदार, बांज, बुरांश, चीड़, फल्याट आदि के पेड़ और छोटे पौधे जलकर राख हो गए। लोहाघाट वन क्षेत्र के रेंजर दीप चंद्र जोशी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद वन कर्मियों को मौके में भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें