चंपावत जिले में पेट्रोल पंप में अग्रिशमन उपकरणों का निरीक्षण करते अग्रिशमन केंद्र के अधिकारी। स
चंपावत। पुलिस उप महानिरीक्षक अग्निशमन देहरादून के निर्देश पर अग्निशमन केंद्र लोहाघाट का फायर ऑडिट किया गया। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में लोहाघाट, बाराकोट क्षेत्र के अंतर्गत महत्वपूर्ण संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वान केंद्र, अस्पताल, विद्युत पावर हाउस, पेट्रोल पंप और संवेदनशील व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई और फायर ऑडिट किया गया।
इस दौरान जिन संस्थाओं के यहां अग्निशमन की व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं पाई गई उन्हें जल्द से जल्द व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा गया। इसके अलावा चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे महोत्सव और मेलों के साथ ही संवेदनशील संस्थानों का अग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।