फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पार्किंग शुल्क की अवैध वसूली पर ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर केस

Wed, 15 Mar 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में वाहन पार्किंग की आड़ में अवैध वसूली की शिकायत को मेला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इसमें लिप्त एक पार्किंग ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार व उसके कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 418 व 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भैरव मंदिर के हल्का वाहन पार्किंग ठेकेदार आनंद सिंह महर ने बूम स्थित भारी वाहनों के पार्किंग ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर बूम में अवैध तरीके से हल्के वाहनों से भी पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायत की थी। जांच में आरोप सही मिलने पर बुधवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह के आदेश के बाद मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी ने आरोपी ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई के लिए मामले की तफ्तीश की जा रही है। मेला प्रशासन की ओर से बूम में भारी वाहन और उससे ऊपर भैरव मंदिर में हल्के वाहनों की पार्किंग का ठेका आवंटित किया गया है। इन शर्तों के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें