फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से एक व्यक्ति के रूपये लेकर चंपत हुआ युवक

विज्ञापन
Financial Crime in Lohaghat
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बैंक में रुपये जमा करने आए एक व्यक्ति के रुपये लेकर एक युवक चंपत हो गया। पुलिस ने फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति शनिवार को 10 हजार रुपये जमा करने एसबीआई शाखा में पहुंचा था। इसी दौरान बैंक में रुपये निकालने के लिए आए बुजुर्ग दंपती ने पीड़ित से रुपये निकासी पर्ची भरने की गुजारिश की। बुजुर्ग दंपती के पास एक अंजान युवक मास्क लगाकर बैठा था। पीड़ित व्यक्ति ने बुजुर्ग दंपती के पास बैठे उस युवक को बुजुर्ग दंपती का परिचित समझकर अपनी जमा पर्ची और 10 हजार रुपये जमा करने के लिए दे दिए। जब पीड़ित ने बुजुर्ग दंपती की जमा पर्ची भर कर दी तो उन्होंने देखा कि जिस युवक को उन्होंने रुपये जमा करने के लिए दिए थे, वह गायब हो गया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस की चीता टीम ने युवक की तलाश शुरू कर बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इनमें आरोपी बाजार में एक-दो दुकानों में जाता देखा गया। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें