फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पछनई में भूकटाव से किसानों को लाखों का नुकसान

विज्ञापन
चंपावत के पछनई में भू कटाव के बाद सुर​क्षित बचे पौधों को निकालती महिला। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से लगभग 39 किमी दूर ग्राम पंचायत पछनई में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह उपजाऊ भूमि का भूकटाव हो रहा है। ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से पंचायत में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। लहलहाती खेती बर्बाद हो गई है। अधिकांश लोग अदरक, मिर्च, हल्दी और तेजपात की खेती करते हैं। मलबे में कई पौधे दब गए हैं। क्षेत्र में पहाड़ी से एक बोल्डर भी आवासीय मकान के ऊपर गिरने से काफी नुकसान हुआ। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें