फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किसानों को मिलने लगी सिंचाई की सुविधा

विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत कायल में क्षतिग्रस्त सिंचाई योजना की हुई मरम्मत। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट विकासखंड के सीमावर्ती कायल गांव की आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई लिफ्ट पेयजल योजना को ठीक कर लिया गया है जिसके बाद इस योजना का लाभ कायल गांव वासियों को मिलने लग गया है।
विज्ञापन

नलकूप खंड के सहायक अभियंता कविंद्र पंत ने बताया कि कायल लिफ्ट सिंचाई योजना अक्तूबर 2021 में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसकी मरम्मत के लिए जिला योजना में आठ लाख की राशि विभाग को स्वीकृत कर आवंटित की गई थी।
सेक्शन टैंक का निर्माण, समरसेबल पंप की मरम्मत, इलेक्ट्रिक उपकरण, वॉल्व मरम्मत सहित विभिन्न कार्य कर योजना को सुचारु किया गया। उन्होंने बताया कि सिंचाई योजना से किसानों की कुल 24 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें