टनकपुर (चंपावत)। विचई के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात को हुआ। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
रविवार की रात यूपी के पलिया निवासी कैलाश (29) पुत्र गजराज व अर्पित (28) पुत्र हरीश राम मां पूर्णागिरि के दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। विचई के पास उनकी बाइक और विपरीत दिशा से आ रहे विष्णुपुरी कॉलोनी टनकपुर निवासी सौरभ (32) पुत्र चंद्रशेखर की बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि कैलाश और सौरभ को गंभीर चोट के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि तीसरे घायल को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है संवाद