लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी के कनेडा तोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। ग्रामीणों को कानून की जानकारियां देने के साथ ही साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वरी दत्त की अध्यक्षता में पीएलवी नवीन पंत ने ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता, नशे के विरुद्ध रोकथाम, घरेलू हिंसा, मानव अधिकार, बाल विवाह अधिनियम 2006 आदि जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी व्यक्ति से अपनी डिटेल साझा न करने की अपील की। इस मौके पर नीलांबर पंत, हरीश चतुर्वेदी, भुवन जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, खिलानंद जोशी, हरिनंदन जोशी, हीरा बल्लभ तिवारी, दीवान सिंह बोहरा मौजूद रहे।