फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विशेषज्ञों ने विविध विषयों पर साझा किए अनुभव

Sun, 21 May 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के किताब कौथिग के समापन मौके पर अतिथियों के साथ विजेता। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
चंपावत। किताब कौथिग के दूसरे दिन का आगाज कुदरती सैर और पक्षियों के दीदार (बर्ड वॉचिंग) से हुई। डॉ. पुष्पेश पंत सहित कई लोग इसमें शामिल हुए। शिक्षा में थियेटर, न्यू मीडिया, शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर हुई परिचर्चा में वक्ताओं और विषय विशेषज्ञों ने कई जानकारी देने के साथ अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

रामनगर से आए पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट ने पक्षी, पेड़ पौधों और प्रकृति की जानकारी देने के साथ ही कई पक्षियों की आवाज भी निकाली। वनस्पति विज्ञानी डॉ. बीएस कालाकोटी ने जड़ी बूटियों की उपयोगिता बताई। सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ललित उप्रेती ने थैलिसीमिया, रक्तदान और अंगदान की महत्वपूर्ण जानकारी दी। बीएड कॉलेज के ललित सिंह पोखरिया ने शिक्षा में थियेटर विषय की भूमिका बताई। न्यू मीडिया विषय पर पत्रकार और राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट और एडवोकेट गौरव पांडेय ने न्यू मीडिया के समाज पर प्रभाव के साथ ही इसके दुरुपयोग रोकने के तरीके बताए।
दीप्ति भट्ट के संचालन में शिक्षा की चुनौतियां विषय पर शिक्षाविद महेश पुनेठा, यूकॉस्ट के प्रहलाद सिंह अधिकारी और सीईओ आरसी पुरोहित ने मौजूदा दौर के अनुरूप शिक्षा और पाठ्यक्रम की जरूरत बताई। देहरादून के ओहो रेडियो के संचालक आरजे काव्य और पुष्पेश पंंत ने विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन संयोजक हेम पंत, नवीन पंत और कविता जोशी ने किया। बच्चों ने गांधी प्रदर्शनी देखी। वहीं दूरबीन से खगेालीय संसार और पुस्तक प्रदर्शनी का भी बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

फोटो 21 सीपीटी 10पी से 13पी तक
बाक्स
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरा रंग
चंपावत। किताब कौथिग के पहले दिन की शाम काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। डॉ. तिलक राज जोशी की अध्यक्षता और सतीश पांडेय के संचालन में हुई काव्य गोष्ठी में त्रिभुवन बिष्ट, विनोद पंत, ललित पांडेय, प्रकाश जोशी शूल, डॉ. बीसी जोशी, डॉ. सुमन पांडेय सहित तमाम कवियों ने विविध रंग बिखेरे। वहीं बिंदुखत्ता की जनजागृति कला समिति के कलाकारों सहित लोक गायक प्रहलाद मेहरा, सुरेश राजन, टनकपुर के पालीवाल म्यूजिक, घुघुति जागरण टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंग बिखेरा।
बाक्स
क्विज में अनुश्री, निबंध में सुमन रहीं अव्वल
चंपावत। किताब कौथिग में हुई क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी चंपावत की अनुश्री जोशी, ममता जोशी, वैभवी खाती प्रथम, उदयन इंटरनेशनल स्कूल की यशस्वी उपाध्याय, युवराज पांडेय, चंद्रमौली पांडेय द्वितीय, होली विजडम के गौरव सक्टा, प्रियांशु जोशी, अनुष्का जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निबंध में माउंट कार्मल की सुमन धौनी, प्राची जोशी, होली विजडम के कमल पंत, कविता पाठ में माउंट कार्मल की इबा फातिमा, प्राइमरी चंपावत की पारूल कुमारी, माउंट कार्मल की रक्षिता पंगरिया, कोमल जोशी विजयी रहे। दीवार पत्रिका में माउंट कार्मल, मार्डन इंटर कालेज चंपावत, प्राइमरी खर्ककार्की, ऐपण ओपन प्रतियोगिता में मोनिका वाल्मीकि, चौकी की जानकी कुंवर, अंकिता सक्टा, मनीषा जोशी, स्कूली बच्चों की ऐपण प्रतियोगिता में वैशाली चौधरी, वंदना महरा, वंदना पांडेय, शुभांगी पांडेय विजयी रहे।
कार्यक्रम में मौजूद रहे ये लोग:
चंद्र प्रकाश पुनेठा, नीरज जोशी, अशोक तिवारी, नरेश जोशी, शंकर पांडेय, विक्रम फत्र्याल, डॉ. एमपी जोशी, सुरेश राम, मनोज जोशी, बंशीधर थ्वाल, कमलेश जोशी, तनुजा वर्मा, ललित मोहन जोशी, एसडीएम रिंकू बिष्ट, चंचल कुंवर, अनीस अहमद आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें