फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धड़ल्ले से नदियों में डाला जा रहा है खोदाई का मलबा

Tue, 21 Nov 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहावती नदी में लोग धड़ल्ले से मकान आदि की खोदाई का मलबा डाल रहे हैं। विभाग और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने अधिकारियों की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि खोदाई की मिट्टी को नानबोरी पुल के पास डालकर बलाई से आने वाली नदी का रास्ता रोक दिया गया है। इसमें पानी भरने से पुल को भी खतरा हो गया है। लोग रात के समय नदियों में खोदाई का मलबा ढालकर उसे प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि देवराड़ी बैंड, हिटलर मार्केट, पाटन, मरोड़ाखान से लेकर बापरू के बीच में लोग सड़क किनारे मलबा डालकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। एनएच के ईई सुनील कुमार का कहना है कि रात के समय अज्ञात लोग वाहनों से मिट्टी लाकर नदी में डाल रहे हैं। एसडीएम को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है। इधर, एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा कि चंपावत मार्ग पर पुल के नीचे डाली गई मिट्टी को हटवा दिया गया है। नदियों में अवैध रूप से मिट्टी डालने वालों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें