फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं के लिए दिया ज्ञापन

Tue, 30 Jul 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पूर्व सैनिकों ने जिले के टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा एनएचपीसी की सुरक्षा के लिए तैनात पूर्व सैनिकों की नौकरी से ना हटाए जाने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व सैनिकों ने कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि टनकपुर पॉवर स्टेशन बनबसा एनएचपीसी की सुरक्षा के लिए कार्यरत पूर्व सैनिकों की सेना आठ को जून नोटिस देकर समाप्त कर दी गई। वह 20 वर्षों से नौकरी कर रहे थे। इससे वर्तमान में 26 पूर्व सैनिक टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा एनएचपीसी की सुरक्षा के लिए कार्यरत थे, लेकिन एनएचपीसी ने सुरक्षा गार्ड को कोर्ट के माध्यम से सेवा समाप्त का नोटिस दिया गया। अब उनके सामने जीवन यापन का संकट आ गया है। बच्चों की पढ़ाई कराना आसान नहीं हो रहा है। 2023 में भी तीन माह के लिए नौकरी से हटा दिया गया था। इस दौरान नवीन भट्ट, गौतम चंद्र, देवेंद्र खोलिया, नवल किशोर, गणेश चंद्र, गोविंद जोशी, नवीन कापड़ी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें