फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: पेंशन की विसंगतियों से भड़के पूर्व सैनिक

Fri, 10 Feb 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के दूसरे संशोधन में विसंगतियों से पूर्व सैनिक भड़क गए हैं। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में पेंशन का लाभ समान रूप से नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप गेट स्थित पूर्व सैनिक के होटल में शुक्रवार को गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता एवं कैप्टन हरीश कापड़ी के संचालन में बैठक हुई जिसमें सेनाधिकारियों एवं सिपाही से लेकर जेसीओ तक सभी रैंकों को मूल वेतन के समान प्रतिशत के हिसाब से रैंक अनुसार पेंशन देने की मांग उठाई गई। उन्होंने ओआरओपी 2 की रिपोर्ट में जवानों के हितों की अनदेखी पर आक्रोश जताया और इस रिपोर्ट की पुन: समीक्षा करने की मांग की।

कहा कि सेना की वेतन एवं पेंशन संबंधी सिफारिशों के लिए तय कमेटी में सिपाही से लेकर जेसीओ तक के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी की जाए। साथ ही पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी किसी तरह की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


इस दौरान कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी, लेफ्टिनेंट पीएन जोशी, परमानंद जोशी, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, सूबेदार हर्ष सिंह चौहान, हवलदार विक्रम सिंह खाती, जंग बहादुर थापा, पदम सिंह, शंकर चंद, लक्ष्मण सिंह, देवी प्रसाद, कालू सिंह खाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें