बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिक और समाजसेवी आनंद सिंह बोरा (68) का मंगलवार मंगलवार रात आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार बनबसा शारदा तट पर कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र दीपक सिंह बोरा और राकेश सिंह बोरा ने दी। दिवंगत पूर्व सैनिक नेवी में चीफ पीटी ऑफिसर के पद पर थे जो बाद में सेना के रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) में भी कार्यरत रहे। उनके निधन पर गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के सदस्यों ने उन्हें दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन हरीश कापड़ी, पूर्व सैनिक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी के अलावा ग्रामीण कैप्टन राम चंद्र भट्ट, कैप्टन परमानंद कापड़ी, कैप्टन मोहन चंद, कैप्टन नंदन सिंह, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, प्रधान गीता देवी आदि मौजूद रहे।