फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी जाने के लिए मिला सिर्फ एक यात्री, चौथे दिन भी नहीं चलीं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
लोहाघाट डिपो में खड़ी रोडवेज बसें । - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट। अनुमति मिलने के बावजूद चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्र से रोडवेज की बसें नहीं चल पा रही हैैं। लगातार चौथे दिन रविवार को भी दो बसों में से एक के पहिये भी आगे नहीं बढ़ सके। हल्द्वानी जाने के लिए महज एक यात्री आया। पर्याप्त यात्रियों के नहीं होने से बस का संचालन नहीं हुआ और दो घंटे के इंतजार के बाद निगम के अधिकारियों ने बस को स्टेशन से वापस वर्कशॉप भेज दिया।  22 मार्च से शुरू लॉकडाउन से 24 जून तक पूरे 95 दिनों तक रोडवेज बस सेवा बंद थी। इस वजह से न केवल यात्रियों को दिक्कत हुई, बल्कि निगम को भी लाखों रुपये का नकसान हुआ। 25 जून से रोडवेज बस सेवा के संचालन की अनुमति मिली। रोडवेज के लोहाघाट डिपो ने दो बसों (हल्द्वानी व नैनीताल) को संचालन के लिए उतारा। लेकिन बृहस्पतिवार से अब तक एक दिन भी बस सेवा नहीं चल सकी। इसकी वह रोडवेज बस की क्षमता के 50 प्रतिशत सवारियों का नहीं होना था। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या का कहना है कि रविवार को सिर्फ एक यात्री आया। जबकि इससे पूर्व बृहस्पतिवार को दो, शुक्रवार को एक आया, जबकि शनिवार को एक भी यात्री नहीं आया। इस कारण एक भी दिन बस नहीं भेजी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें