फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्टेशन बाजार में कूड़ा जलाने पर ईओ ने लिया संज्ञान

Wed, 01 May 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के स्टेशन बाजार में बुधवार सुबह को कूड़ा जलाने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
लोहाघाट। नगर पालिका ने स्टेशन बाजार में एकत्रित कूड़ा जलाने के मामले का संज्ञान लिया है। इसे लेकर नगर पालिका के ईओ ने पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब भी किया है। स्टेशन बाजार में रोजाना सुबह कूड़े को एकत्रित कर जलाया जा रहा था। इससे स्टेशन क्षेत्र में प्रदूषित धुंए से व्यापारियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार सुबह यात्री दिनेश चंद्र, खीम सिंह और प्रेम कुमार ने बताया कि नगर पालिका पर्यावरण को बचाने के बजाय प्रदूषित कर रही है। पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। ईओ पीएस बोहरा ने मामले का संज्ञान लेने पर पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें