फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रशासन की टीम ने चार स्थानों में हुए अतिक्रमण को हटवाया

Sat, 13 May 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व विभाग की टीम ने लोहाघाट क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुए चार कच्चे अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। दो पक्के और एक कच्चे अतिक्रमण को दो दिन में हटाने के नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि और सरकारी कार्यालयों की भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पंचेश्वर रोड पर हुए दो, डिग्री कॉलेज रोड और एनएच में देवराड़ी बैंड के पास हुए एक-एक अतिक्रमण को हटवा दिया है। तहसीलदार ने बताया कि दो पक्के और एक कच्चे अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में पटवारी राकेश पंगरिया, ऋषभ कुमार, कौशल पुनेठा शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें