पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में एक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति हुई है। डॉ. कल्पना मेहरा ने ईएमओ के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब यहां इमरजेंसी में पहुंची महिलाओं को बेहतर इलाज मिलेगा। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने कहा कि ईएमओ नियुक्ति होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।