फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: पश्चिम एशिया में फंसे लोगों के लिए आपातकालीन नंबर जारी, विदेश में रह रहे नागरिकों से प्रशासन की अपील

Sat, 07 Mar 2026 04:20 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पश्चिम एशिया के देशों में बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने वहां फंसे लोगों की मदद के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान सहित पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में उत्पन्न संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए आपातकालीन संपर्क व्यवस्था जारी की है। जिला प्रशासन ने जो लोग इन देशों में रोजगार या अन्य कारणों से रह रहे हैं और किसी कारणवश फंसे हुए हैं। उनसे संपर्क कर सहायता लेने की अपील की है।

प्रशासन ने कहा है कि ऐसे नागरिक आपातकालीन नंबरों और आधिकारिक माध्यमों के जरिये संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिले के लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य इन देशों में रह रहा है तो उन्हें इस संबंध में जानकारी दें। प्रशासन के अनुसार पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय नागरिक निम्न आपातकालीन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

कुवैत : +96565501946, सऊदी अरब : 00-966-11-4884697, 8002471234,

बहरीन : +97339418071, +97338400433, यूएई : +971-2-4492700

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें