फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 29 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह मौसम की खराबी के चलते मिलम से चंपावत जा रहे भारतीय वायुसेना के कारगो हेलीकॉप्टर ने राजकीय पॉलीटेक्निक के मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग की। सुबह आठ बजे के आसपास एकाएक मौसम खराब हो गया था। यह हेलीकॉप्टर रोज चंपावत एसएसबी प्रांगण से उड़ान भरकर चीन सीमा पर सड़क निर्माण की सामग्री ले जाता है। हेलीकॉप्टर के एकाएक यहां मैदान में उतरने पर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने मैदान में जाकर हालचाल जाना। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। तहसीलदार हरसिंह रजवार मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि एकाएक मौसम खराब होने के कारण चंपावत में लैंडिग करना संभव नहीं था। बाद में एक बजे मौसम ठीक होने पर हेलीकॉप्टर ने चंपावत के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें