फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पात्र व्यक्तियों को समय पर मि़ले सेवा अधिकार का लाभ

Thu, 22 Feb 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग अधिनियम 2011 के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण पर हुई कार्यशाला में आयोग के अधिकारियों ने कहा कि सेवा का अधिकार आयोग जनहित में चलाई जा रही सेवाओं के प्रति गंभीर है। इसमें नागरिकों को सेवाओं से लाभान्वित करने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के अपीलीय अधिकारियों की कार्यशाला हुई।। उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के उप रजिस्ट्रार एसएसएस पांगती, कैलाश चंद्र पंत और सहायक रजिस्ट्रार एसएम कंडवाल, जसपाल लाल भाटिया ने आयोग के कार्य, शक्तियां, दायित्वों आदि की जानकारी दी।
कार्यशाला में अधिकारियों को उनके संबंधित विभाग में जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों और उनके निस्तारण की मासिक रिपोर्ट भी नियमित रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। जिले में सेवा के अधिकार के तहत 53 विभागों की 1038 सेवाएं अभिहित हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, एसडीएम रिंकू बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें