बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी में बीती रात हाथियों ने सोलर फेंसिंग तोड़ एक ग्रामीण के खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर दी। बनबसा के पश्चिमी छोर स्थित हुड्डी नदी की ओर से बमनपुरी गांव में बीती रात हाथियों ने गांव किनारे लगी सोलर फेंसिंग तोड़ दी, इसके बाद हाथी ग्रामीण मनोहर सिंह के खेतों में पहुंचे। हाथी ने फसल रौंदकर नष्ट कर दी। वहीं मनोहर सिंह के पड़ोसी हेमेंद्र सिंह रावत के खेत में सुअरों ने नुकसान किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों और जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने सोलर फेंसिंग दुरुस्त कर बैटरी उनकी बताई जगह पर लगाने की मांग की है।