फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur: बस्टिया और गैंडाखाली में हाथी ने रौंदी फसल, किसान परेशान; वन विभाग से लगाई मदद की गुहार

Tue, 25 Mar 2025 05:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

शारदा वन रेंज से सटे गैंडाखाली और बस्टिया में हाथी का उत्पात एक बार फिर बढ़ने से किसान परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कार्य कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर में शारदा वन रेंज से सटे गैंडाखाली और बस्टिया में हाथी का उत्पात एक बार फिर बढ़ने से किसान परेशान हो गए हैं। दोनों जगह हाथी को सोलर फेंसिंग के करंट भी नहीं रोक पा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कार्य कराने की गुहार लगाई है।

बस्टिया के समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे हाथी गांव में घुसा। जाग होने पर शोर मचाया गया और वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों और ग्रामीणाें ने शोर मचाया। देर रात करीब तीन बजे हाथी जंगल की ओर चला गया। इस बीच हाथी ने ग्रामीण जगत सिंह सामंत के गेहूं की फसल को रौंद दिया। इधर, शारदा वन रेंजर पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि गैंडाखाली में भी हाथी रात में घुस आया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें