हाथियों के झुंड द्वारा रौंदी गई धान की फसल दिखाता काश्तकार।
- फोटो : अमर उजाला
जंगल से लगे गांवों में हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है। रात में खेतों में घुसकर हाथियों का झुंड किसानों की फसल को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीती रात हाथियों ने छीनीगोठ गांव में बाला दत्त जोशी, हेमराज, जय सिंह, मानदेव जोशी, रमेश चंद्र, हिम्मत सिंह आदि किसानों की खेत में खड़ी धान की फसल रौंद डाली। हाथियों द्वारा आए दिन फसल तबाह करने से ग्रामीणों में रोष है। उप ग्रामप्रधान राजेंद्र जोशी, वार्ड सदस्य ममता देवी, भूप सिंह, अब्दुल रहमान आदि ने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों की दस्तक रोकने को शीघ्र कारगर कदम उठाने की मांग की है।