फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur: हाथी ने फिर रौंदी गेहूं की फसल, बस्टिया गांव में सोलर फेंसिंग की मरम्मत में जुटे वनकर्मी

Thu, 20 Feb 2025 05:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

शारदा रेंज से सटे आमबाग से लेकर बस्टिया गांव तक हाथियों के झुंड फसल को रौंद रहे हैं। बस्टिया के समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि बुधवार देर रात को भी हाथी ने फिर गांव में घुसकर आनंद सिंह बोहरा की गेहूं की फसल रौंद दी।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर के शारदा रेंज से सटे आमबाग से लेकर बस्टिया गांव तक हाथियों के झुंड फसल को रौंद रहे हैं। रेंज के कर्मी अब खराब सोलर फेंसिंग की मरम्मत में जुट गए हैं। रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि बस्टिया में सोलर फेंसिंग मरम्मत का कार्य जारी है। इसके बाद आमबाग में मरम्मत की जाएगी।

बस्टिया के समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि बुधवार देर रात को भी हाथी ने फिर गांव में घुसकर आनंद सिंह बोहरा की गेहूं की फसल रौंद दी। रेंजर ने बताया कि नायकगोठ में करीब 500 मीटर लाइन की मरम्मत पूरी कर ली है। बस्टिया में भी 500 मीटर खराब लाइन की मरम्मत का कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इधर, वन दरोगा महेश अधिकारी ने बताया कि बस्टिया में मरम्मत कार्य पूरा होते ही आमबाग में खराब पड़ी लाइन की मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें