टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर उचौलीगोठ में उत्पाती हाथी। विभाग
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे
उचौलीगोठ में हाथी ने शनिवार की रात उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने दहशत के बीच रात जागकर बिताई। रविवार सुबह के समय वनकर्मी बमुश्किल हाथी को वापस जंगल की ओर भगा पाए। हाथी ने किसान हुकम सिंह महर के गन्ने को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीण सुंदर आर्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाथी जंगल से अक्सर आबादी में आ रहा है। सोलर फेंसिंग में दौड़ रहा बिजली करंट भी उसे नहीं रोक पा रहा है। गांव में हाथी की निगरानी में तैनात वनकर्मी सुरेंद्र बोहरा ने बताया कि हाथी के उत्पात को सुनकर लोग जाग गए और शोर मचाया। उनके साथ फायर वाचर मोहन चंद्र उप्रेती, सुरेश चंद, गंगा सिंह, अनिल कुमार, जगदीश बिष्ट हाथी को भगाने में जुट गए। सुबह करीब 3:30 बजे हाथी वापस जंगल को लौट गया। संवाद