टनकपुर के उचौलीगोठ ब्रह्मदेव में क्षतिग्रस्त रसोई घर। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ ब्रह्मदेव में हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम उचौलीगोठ के समाजसेवी सुंदर आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात एक बार फिर ब्रह्मदेव में ग्रामीण मोहन सिंह के कच्चे रसाेई घर को हाथी ने तोड़ दिया। साथ ही घरेलू सामान तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के उत्पात से बचाने की गुहार लगाई है। शारदा वन रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि गांव में वन कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से रात में सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद