चंपावत। रविवार (एक फरवरी) को चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर ग्रिड पिथौरागढ़ उप केंद्र पर 132 केवी में निर्माण कार्य के चलते ऊर्जा निगम की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इससे लोगों के बिजली संबंधी काम प्रभावित रहेंगे। मोबाइल चार्ज करना लोगों के लिए आसान नहीं होगा। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी संजय भंडारी ने बताया कि उपकेंद्र पिथौरागढ़ से 132 केवी लाइनों पर निर्माण कार्य के चलते शटडाउन किया जाना है। इस कारण जिले के संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद