फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देर रात घंटों गुल रही बिजली, लोग परेशान

Sun, 20 Jul 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के नायकगोठ में नया ट्रांसफार्मर लगाते बिजली कर्मी। संवा
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर से सटे ग्राम नायकगोठ में शनिवार देर रात एलटी लाइन में फाल्ट आने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग की टीम ने रात करीब डेढ़ बजे मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु की। सुबह पुराने ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। ऊर्जा निगम के जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि नायकगोठ में रात करीब 11 बजे केबल में फाल्ट आ गया। रात में ही मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु की गई। अब नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इससे ग्रामीणों को लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें