फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जौरका में चार दिन से बिजली गुल

Wed, 24 Jul 2024 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के जौरका गांव में बीते चार दिनों से बिजली नहीं है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं हो पा रहा है। यूपीसीएल के जेई आशीष ने बताया कि गांव में बिजली नहीं होने की जानकारी नहीं थी। जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। इधर, चंपावत नगर में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। सुबह किसी वाहन के कारण बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया था जबकि शाम के समय बिजली के तार में करंट दौड़ने से समस्या हो रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें