नईबस्ती वार्ड में नगर पालिका द्वारा जनसुविधा को बनाई धर्मशाला। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नगर के नईबस्ती वार्ड पांच में जनसुविधा के लिए करीब दो दशक पूर्व बनी धर्मशाला में नगर पालिका प्रशासन अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं लगा पाया है। बिजली नहीं होने से वहां विवाह आदि कार्यक्रम में लोगों को निजी खर्च से वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस वर्ष मुख्यमंत्री की विधायक निधि से धर्मशाला का सौंदर्यीकरण किया गया है, लेकिन फिर भी पालिका ने विद्युत कनेक्शन नहीं लगाया। वार्ड के लोगों के आवाज उठाने के बाद अब पालिका ने कनेक्शन लगवाने की बात कहीं है।
प्रशासन प्रशासन ने लोगों को विवाह आदि कार्यक्रम करने का स्थान दिलाया ताकि पालिका की भी आय हो। नगर के नईबस्ती वार्ड में करीब दो दशक पूर्व धर्मशाला का निर्माण कराया। जो लंबे समय तक निष्प्रयोज्य रहा। जीर्णोद्धार कराने के बाद अब लोगों ने इस धर्मशाला का कार्यक्रम के लिए उपयोग शुरू किया है। इससे नगर पालिका की कमाई भी होने लगी है, लेकिन धर्मशाला में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं लगा है।
कोट
सौदर्यीकरण का कार्य कराने के बाद विवाह आदि कार्यक्रम के लिए नईबस्ती वार्ड की धर्मशाला की मांग अब बढ़ने लगी है। जिसके बाद अब विद्युत कनेक्शन लगवाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही विद्युत कनेक्शन लगवा लिया जाएगा। भूपेंद्र प्रकाश जोशी, ईओ नगर पालिका।
बॉक्स
विद्युत कनेक्शन के लिए पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
टनकपुर। नगर के नईबस्ती वार्ड के लोगों ने नगर पालिका से धर्मशाला में शीघ्र विद्युत कनेक्शन लगवाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। पैरा लीगल वालंटियर अमित कुमार की अगुवाई में ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद पूजा टम्टा, राहुल कुमार, निजामुद्दीन, मीना देवी, शुभम गौड़, अजय निषाद आदि शामिल थे। संवाद