गुरुनानक देव प्रकाश पर्व के अवकाश के दिन बैंक तो बंद रहे, लेकिन बिजली विभाग का बिल जमा काउंटर पूरे दिन खुला रहा। बिजली बिल जमा करने को दिनभर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। बिल की राशि में विभाग द्वारा पांच सौ और हजार के पुराने नोटों को भी स्वीकार करने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बिजली विभाग द्वारा सोमवार को भी बिल जमा करने के लिए काउंटर खुल रखा गया। एसडीओ बीएम भट्ट ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर बिल जमा करने को उपभोक्ताओं को अवकाश के दिन भी सुविधा दी जा रही है।