फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गश खाकर गिरा निर्वाचन कर्मी, आईसीयू में भर्ती

Thu, 18 Apr 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में निर्वाचन कार्य में तैनात एक कर्मी गश खाकर गिर गया। बीमार कर्मी को आईसीयू में भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार को गोरलचौड़ मैदान में मतदान पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। इस दौरान निर्वाचन कार्य में लगा कर्मी 25 वर्षीय रविंद्र सिंह धामी अचानक गश खाकर मैदान में गिर गए। अचानक उनके गिरने से वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज कर दवा देने के साथ ही टीकाकरण किया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। पीएमएस डॉ. पीएम खोलिया ने बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें