फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तबीयत बिगड़ने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 02 Jul 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। खटीमा से आ रहे बागेश्वर निवासी एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पाठक (70) पुत्र धर्मानंद पाठक निवासी मजखेत थाना कपकोट जिला बागेश्वर अपनी भांजे की शादी में खटीमा गए थे। वह टैक्सी से वापस लौट रहे थे। चंपावत पहुंचते ही बुजुर्ग को अचानक चक्कर आने लगा और बीपी बढ़ गया। उनकी पत्नी हेमा पाठक तुरंत ही उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में ले गई। चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें