फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुदमी की वन भूमि पर सिडकुल की नजर: प्रशासन ने 30 हेक्टेयर किया चिह्नित, धारी में होगी क्षतिपूर्ति

Sat, 22 Aug 2026 12:31 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर-पूर्णागिरि तहसील के तहत खटीमा वन रेंज की गुदमी स्थित आरक्षित वन भूमि में से 30 हेक्टेयर भूमि को सिडकुल के लिए चिह्नित कर लिया गया है। 
विज्ञापन
टनकपुर पूर्णागिरि तहसील के गुदमी में आरक्षित वन भूमि में सिडकुल के लिए चिह्नित भूमि का जायजा लेते एस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

टनकपुर पूर्णागिरि तहसील के तहत खटीमा वन रेंज की गुदमी स्थित आरक्षित वन भूमि पर प्रशासन ने सिडकुल के लिए 30 हेक्टेयर वन भूमि को चिह्नित कर लिया है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिला नैनीताल के तहसील धारी में क्षतिपूर्ति के लिए 60 हेक्टेयर भूमि भी उपलब्ध है।

पिछले कई दशक से जिले के मैदानी क्षेत्र की तहसील में सिडकुल की स्थापना की मांग उठ रही है। कई जगहों के नाम सिडकुल के लिए सामने आए लेकिन अब तक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई थी। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को एसडीएम प्रमोद कुमार ने संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण के बाद बताया कि खटीमा वन रेंज के गुदमी स्थित आरक्षित वन भूमि को सिडकुल के लिए चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

तराई पूर्वी वन प्रभाग की 30 हेक्टेयर भूमि पर पेड़ भी कम हैं। इसके लिए नैनीताल जिले के धारी तहसील में क्षतिपूर्ति के लिए जमीन उपलब्ध है। संयुक्त टीम में जिला उद्योग विभाग, सुमेधा पंत, एसडीओ वन सुचेता वर्मा, तहसीलदार पिंकी आर्या, सिडकुल जेई मुकेश मंडल आदि थे।

सिडकुल के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे निकट भविष्य में वन भूमि मिलते ही तहसील क्षेत्र में सिडकुल का सपना साकार होने की उम्मीद है।- प्रमोद कुमार, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें