फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: चाय बागान सहित विभिन्न विद्यालयों का शैक्षिक भ्रमण

Wed, 15 Feb 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत विकासखंड बाराकोट के छह संकुलों के विज्ञान के छात्र-छात्राओं को बुधवार को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने चाय बागान और विभिन्न विद्यालयों में जाकर वहां की गतिविधियां जानीं। इससे उन्हें अपने गांवों में भी कुछ नया करने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भानुप्रताप कुशवाहा के निर्देशन में राजकीय जूनियर हाईस्कूल इजड़ा, नौमाना, सुतेड़ा, ग्वीनाड़ा, फरतोला, देवराड़ी, रैघांव, मिरतोली, छुलापैं, च्यूरानी विद्यालयों के कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को इस दल में शामिल किया गया। इसके तहत जूनियर हाईस्कूल कुलेठी में अटल टिंकरिंग लैब, जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, छात्रावास मैस आदि की व्यवस्था देखी।


चाय बागान का भ्रमण कर चाय की फसल तैयार करने, उससे चायपत्ती बनाने आदि की जानकारी ली। दल ने बीएड कॉलेज के बाद कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का भ्रमण किया। इस दल में रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश अधिकारी, रमेश जोशी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह, सहदेव पुनेठा, बसंत लाल, मधु कलौनी, पुष्पा वर्मा, चंद्रप्रभा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें