फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए समर्पित भाव से करना होगा कार्य

विज्ञापन
टनकपुर महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में मौजूद प्रतिभागी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 एवं नवीन दिव्यांगजन अधिनियम (एनडीए) 2016 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसके दूसरे दिन संयोजक के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) हल्द्वानी के सहायक प्राध्यापक डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने दिव्यांगों के लिए संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. अमित अग्रवाल ने एनईपी में दिव्यांग संबंधी प्रावधान बताए। कहा कि पर्वतीय राज्य में ऐसे आयोजन से दिव्यांगों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रो. कमला चन्याल ने कहा कि दिव्यांगों की भावना को समझना हम सबका दायित्व है। उनके सशक्तीकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की पैरवी कर उन्होंने दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाने का सुझाव दिया। अति विशिष्ट अतिथि डॉ. आभा शर्मा ने एनईपी और एनडीए के सम्मिश्रण के लिए आयोजन करने, उनकी आवश्यकता के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने प्रतिभागी शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संगोष्ठी में प्राप्त ज्ञान और अनुभव को दिव्यांगजनों के हित में उनके सशक्तीकरण में प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें