चंपावत। प्रवक्ता गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। इसके सापेक्ष चंपावत जिले के लिए आवंटित गेस्ट टीचर प्रवक्ता की तैनाती के लिए प्रमाणपत्रों का सत्यापन और काउंसलिंग 21 अगस्त को 11 बजे से सीईओ सभागार चंपावत में निर्धारित की गई है। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी गेस्ट टीचर प्रवक्ता पद के लिए विद्यालय शिक्षा की वेबसाइट में चंपावत जिले के आवंटित अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक अंकपत्राें, प्रमाणपत्रों और अनुभव प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होंगे। संवाद