चंपावत। महाविद्यालय अमोड़ी में अर्थशास्त्र विभाग के परिषदीय कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य अजिता दीक्षित की अध्यक्षता में विभागाध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने प्रतियोगिता कराई। इसमें उत्तराखंड में हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों का आर्थिक महत्व विषय पर चतुर्थ समेस्टर की निबंध प्रतियोगिता में हिमांशु बिष्ट और भारत में बैंकिंग प्रणाली विषय पर हुई प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर के राम सिंह और माइनर के तहत उत्तराखंड में पर्यटन और इसके महत्व विषय पर हुई प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र चारू कठायत ने बाजी मारी। प्राचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए। संवाद