फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा में घर घर जाकर छात्रों को पढ़ा रहे हैं शिक्षक-शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में सरस्वती शिशु मंदिर भिंगराड़ा के शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए घर घर जा रहे हैं। कोविड के कारण ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पा रहे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं की परेशानियों को देखते हुए शिक्षकों की ओर से चलाए गए विद्यालय चला गांव की ओर अभियान में ऐसे बच्चों को घर-घर जाकर पढ़ाया जा रहा है। ऑनलाइन जुड़े बच्चों का गृहकार्य की भी घर जाकर जांचा जा रहा है। प्रधानाचार्य और शिक्षकों की इस पहल का अभिभावकों ने स्वागत किया है। प्रधानाचार्य प्रेमबल्लभ भट्ट ने बताया कि कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। भिंगराड़ा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई बच्चे नेटवर्क की समस्या के चलते ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पा रहे थे। बच्चों की परेशानियों को देखते हुए आचार्यों की ओर से विद्यालय चला गांव की ओर अभियान शुरू किया गया है। बताया कि शाम पांच से सात बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इस कार्य में उनके साथ शिक्षिका निर्मला जोशी, जानकी जोशी, ललिता भट्ट, विनोद कुमार जोशी, मंजेश भट्ट, हेम जोशी, लालमन शर्मा आदि शिक्षक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें