1410 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से आयोजित वन आरक्षी परीक्षा में 71 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया दिया। परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि चंपावत जिले के तीन शहर चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर के कुल 21 परीक्षा केंद्रों में 4985 अभ्यर्थियों में से 3575 (71.72 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। 1410 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सभी केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी।
इस साल की यह दूसरी परीक्षा है। वन आरक्षी का प्रश्नपत्र संतुलित था। सभी विषयों से संबंधित प्रश्न इसमें शामिल थे।
रेणु, चंपावत।
ज्यादातर सवाल आसान थे। वनों से संबंधित सवाल भी पूछे गए थे। प्रश्नपत्र उम्मीद के मुताबिक रहा।
संदीप भट्ट,
वन आरक्षी का प्रश्नपत्र अच्छा आया है। 65 प्रतिशत से अधिक सवाल सही हैं। नतीजे के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
रजनी, टनकपुर।
पहली बार वन आरक्षी का पेपर दिया और पेपर शानदार रहा। इससे अच्छे परीक्षा परिणाम की उम्मीद को बल मिला है।
गौरव मेहता, टनकपुर।
तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक आया था। कई बार पेपर लीक होने के मामले सामने आने से मनोबल गिर रहा है।
अमित ढेक, लोहाघाट।
बाक्स
पेपर बहुत अच्छा हुआ है। हरिद्वार में पेपर लीक कराने के गिरोह के दो लोग दबोचे गए। इससे पेपर की निष्पक्षता को लेकर संशय होता है।
शिखा, लोहाघाट।