फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रतिष्ठानों का संपूर्ण विवरण है आर्थिक गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सप्तम आर्थिक गणना 2019 की समीक्षा बैठक जिला सभागार में सीडीओ आरएस रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सीडीओ ने कहा कि आर्थिक जनगणना भारत की भौगोलिक सीमाओं के भीतर स्थित सभी प्रतिष्ठानों का संपूर्ण विवरण है। आर्थिक जनगणना के दौरान संग्रहित सूचना राज्य एवं जिला स्तरों पर सामाजिक-आर्थिक विकास संबंधी योजना निर्माण के लिए उपयोगी होती है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती ने बताया कि सांख्यकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में सप्तम आर्थिक गणना 2019 का फील्ड स्तरीय सर्वेक्षण कार्य कॉमन सर्विस सेंटर को दिया गया। बताया कि आर्थिक गणना को संपन्न कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। इसमें सीडीओ, पीडी डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, डीपीआरओ, एआर सहकारिता, खंड विकास अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत को सदस्य नामित किया गया है। बैठक के दौरान सीईओ आरसी पुरोहित, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, बीडीओ कमल किशोर पांडेय, अमित ममगई, एमसी परगांई, एमपी कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें