18 एंबुलेंस में सिंगदा के पास महिला के प्रसव के बाद नवजात के साथ ईएमटी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। घाट से लोहाघाट अस्पताल लाई जा रही एक गर्भवती महिला ने आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस में शिशु को जन्म दिया। प्रसूता और नवजात को अस्पताल भर्ती कराया गया है। शनिवार को सुबह घाट निवासी संगीता देवी (28) पत्नी पुष्कर सामंत को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू । परिजन उसे 108 सेवा के जरिये लोहाघाट अस्पताल ला रहे थे। इस बीच अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही सिंगदा में महिला ने शिशु को जन्म दिया। 108 सेवा के जिला कार्यक्रम अधिकारी भास्कर शर्मा ने बताया कि महिला का प्रसव एंबुलेंस की इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन पूजा ने कराया।