फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्यारा बुग्याल रवाना हुआ बच्चों का दल

Sat, 20 Jun 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ट्रैक ऑफ द इयर 2015 द्यारा योजना के तहत जिले से 24 बच्चों का दल शनिवार को द्यारा बुग्याल उत्तरकाशी के लिए रवाना हुआ। दल का नेतृत्व पर्यटन विभाग के साहसिक खेल प्रशिक्षक बलवंत सिंह कपकोटी कर रहे हैं। यह दल रविवार को हरिद्वार में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रशिक्षकों के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराएगा। बच्चों का यह दल 22 जून को उत्तरकाशी के रैथल भटवाड़ी पहुंचेगा, वहां के द्यारा बुग्याल में तीन दिनों तक ट्रैकिंग करेगा। साहसिक खेल प्रशिक्षक ने बताया कि दल में 10 बालिकाएं और 14 बालक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैकिंग अभियान का उद्देश्य बच्चों में साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उनके दिलों से डर को दूर करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें