लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली के पास पलटा डंपर। स्रोत : ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में भारतोली के समीप एक डंपर सड़क पर पलट गया। इसमें वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। बुधवार रात को टनकपुर से भवन निर्माण सामग्री लेकर पिथौरागढ़ जा रहा डंपर वाहन संख्या यूके 03सीए 2039 बाराकोट के भारतोली के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा कर पलट गया। वाहन के सड़क पर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने वाहन के केबिन में फंसे वाहन चालक नरेश भट्ट किसी तरह बाहर निकाला। संवाद