फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे पिता, मामा ने किया कन्यादान

विज्ञापन
मास्क के साथ विवाह की रस्म पूरा करते सुमन व गोकुल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत)। अपनी प्यारी बिटिया सुमन के हाथ पीले करने की पिता की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। लॉकडाउन में पिता फंसे तो मामा ने सुमन का कन्यादान किया। शुक्रवार को हुए ब्याह में पांच लोग बरात में शरीक हुए। 20 साल की सुमन गहतोडी़ का हल्द्वानी के गोकुल जोशी से पाटी के जैरोली गांव में विवाह हुआ। लॉकडाउन में पांच लोगों के साथ विवाह की रस्म को पूरा किया गया। मार्डन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सुमन के पिता प्रकाश गहतोड़ी दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वे गांव नहीं पहुंच सके, शिक्षक मामा मधुसूदन जोशी ने कन्यादान किया। सामाजिक कार्यकर्ता कविराज मौनी सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने विवाह की शुभकामना देते हुए बताया कि दिल्ली में फंसे पिता को वीडियो कॉलिंग के जरिए विवाह की रस्म दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें