फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: रोडवेज बस की स्टेयरिंग लाॅक...चालक ने बस को पहाड़ी से टकराकर रोका; बाल-बाल बची 30 यात्रियों की जान

Sat, 03 Aug 2024 04:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत हाईवे पर सूखीढांग के पास रोडवेज बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस चालक ने बस का स्टेयरिंग लाॅक होने पर पहाड़ की तरफ बस को टकराकर रोक दिया।
विज्ञापन
चंपावत में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत हाईवे पर सूखीढांग के पास रोडवेज बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस चालक ने बस का स्टेयरिंग लाॅक होने पर पहाड़ की तरफ बस को टकराकर रोक दिया। चल्थी पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी बस से यात्रियों को आगे को रवाना किया गया।

शनिवार को बरेली से 30 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके07 पीए 3197 पिथौरागढ़ को जा रही थी। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर सूखीढांग के पास बस का अचानक स्टेयरिंग लाॅक हो गया। चालक माधव लाल ने किसी तरह बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस हादसे में लोगों को हल्की चोटें आईं। जब लोगों को चालक की इस सूझबूझ का पता चला तो उन्होंने उसकी सराहना की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- IAS Deepak Rawat: मॉर्निंग वॉक पर निकले कुमाऊं कमिश्नर...छह दुकानदारों का चालान कर वसूले 50 हजार; मचा हड़कंप

चल्थी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई निर्मल लडवाल ने बताया कि चालक की सूझबूझ ने कई यात्रियों की जान बचा ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें