फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर हादसा: बसौन के पास डंपर खाई में गिरा, चालक दीपक की मौत

Thu, 01 Oct 2026 10:41 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत के बसौन के पास लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में डंपर सवार दीपक कुमार की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर बसौन के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर सवार दीपक कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डंपर पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रहा था। बसौन के पास अचानक अनियंत्रित होकर डंपर खाई में गिर गया। हादसे में डंपर सवार दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरे डंपर की जांच शुरू की। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। घायलों की तलाश के लिए खाई में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें