फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना पहली प्राथमिकता : खुशाल

Sat, 25 Feb 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक लोहाघाट
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल पर लाना है। इसके लिए सीएम धामी ने लिफ्ट पेयजल योजना की हामी भर दी है।
विज्ञापन

विधायक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विधायक बनने के बाद उनकी प्राथमिकता लोहाघाट नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों की पेयजल समस्या को दूर करना है। वह शुरूआत से ही सरयू पेयजल योजना के निर्माण के प्रयासों में लग गए थे। उन्होंने कई बार सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर योजना को हरी झंडी देने के लिए ज्ञापन भी दिया। विधायक ने कहा कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के धरातल पर आने के बाद लोहाघाट समेत बाराकोट, पुलहिंडोला, खतेड़ा, किमतोली सहित 14 ग्राम पंचायतों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह योजना अल्पकालीन न होकर दीर्घकालीन होगी। विधायक ने बताया कि सीएम के चंपावत आने से पूर्व जल निगम ने सरयू पेयजल योजना निर्माण के लिए प्रथम चरण की रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी है। इसके बाद सीएम ने भी इसके लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें