फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हैंडपंप में तकनीकी खराबी से पेयजल किल्लत

Tue, 26 Mar 2024 09:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत /लोहाघाट। मानेश्वर कस्बे से दो किलोमीटर दूर स्थित मोडेक्स तकनीक का हैंडपंप लंबे समय से खराब चल रहा है। इससे लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय गिरीश चंद्र और बृजेश पुनेठा का कहना है कि हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इधर, लोहाघाट के चांदमारी में भी तकनीकी कारणों से हैंडपंप खराब पड़े हैं। जगदंबा कॉलोनी में लगाए हैंडपंप का वाॅसर खराब होने से पानी की किल्लत है। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि एक माह से समस्या का समाधान नहीं किया गया है। एक बाल्टी पानी निकालने में घंटों लग जाते हैं। जल संस्थान लोहाघाट के सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने कहा कि शीघ्र हैंडपंप ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें