फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन माह से पेयजल लाइन लीक, विभाग बेपरवाह

Fri, 16 Jun 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर नगर के खन्ना चौराह में पेयजल लाइन के लीकेज से बर्बाद होता पानी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के खन्ना चौराहे पर पेयजल लाइन पिछले तीन माह से लीक होने से लगातार पेयजल बर्बाद हो रहा है लेकिन विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं है। नगर के व्यापारियों ने विभाग की इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल्द लीकेज बंद किए जाने की मांग की है। जड़ी-बूटी व्यवसायी राकेश अग्रवाल ने बताया कि खन्ना चौराहे के पास हो रहे लीकेज से अब तक हजारों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। जलंस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार अवगत कराते हुए लीकेज बंद किए जाने को कहा गया लेकिन वह इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें